
पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल मैदान एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने।
कार्यक्रम में छात्राओं से प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने किया संवाद।
तकनीकी शिक्षा हेतु स्कूल परिसर में पहुंचे कौशल रथ का अवलोकन किया प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियो ने।
खंडवा। नगर की अति प्राचीन पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खंडवा में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालय के सौंदरीकरण को लेकर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विद्यालय के लिए हर्ष का विषय है की जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया एवं छात्राओं से संवाद किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री लोधी के साथ ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरै, मांधाता विधायक नारायण पटेल,खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे प्रवक्ता सुनील जैन, सेवादास पटेल, राजेश तिवारी, भारत पटेल जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे, इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर, स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लोधी ने कहा कि महिलाओं के लिये केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार कार्य कर रही है, समान भागीदारी के अनुसार महिलाओं को भी सभी कार्यों में भागीदारी प्राप्त हो, इस हेतु लोकसभा के सदन में नारी शक्ति अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रस्तुत किया गया था, लेकिन महिलाओं का सम्मान न करने वाली कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस बिल समर्थन नहीं किया। महिला सशक्तिकरण को लेकर हमारी सरकार लगातार कार्य करती रहेगी। स्कूल का यदि अच्छा विकास होगा तो बच्चों को पढ़ाई में भी मन लगेगा इसी उद्देश्य को लेकर सरकार विद्यालय में लगातार विकास कार्य कर रही है। विद्यालय में हो रहा है विकास को लेकर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने स्कूल प्रबंधन एवं छात्राओं को शुभकामना प्रेषित करते हुए प्रदेश सरकार का आभार माना, और कहा की प्रदेश सरकार शिक्षा खेल एवं तकनीकी विकास के माध्यम से बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात भोपाल से आए एआई लिटरेसी मिशन कौशल रथ का अवलोकन छात्राओं की उपस्थिति में प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं ने 10 से 15 मिनट बेंठकर इस कौशल रथ के अंदर कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षा अध्ययन प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया एवं आभार जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी ने माना।











