
राठौर समाज की कार्यकारणी का हुआ गठन।
दीपक राठौड़ अध्यक्ष, महेश राठौर सचिव एवं कोषाध्यक्ष बने दीपेंद्र राठौर।
खंडवा। लंबे इंतजार के बाद राठौर समाज को मिली नई कार्यकारिणी लंबे समय से प्रतीक्षित और न्यायिक प्रक्रिया के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार राठौर समाज की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हो गया है। स्थानीय खंडकपुरा स्थित धर्मशाला में रविवार को आयोजित राठौर सकल पंच ट्रस्ट की इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के विजयी सदस्यों और प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की। न्यायालय के निर्देशों के पालन में पूरी शुचिता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ आयोजित हुई इस बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास और भविष्य की रूपरेखा पर गहन मंथन किया गया।समाज सेवी सुनील जैन ने नई टीम को बधाई देते हुए बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से समाज के कुशल संचालन हेतु आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें दीपक राठौर को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के विस्तार में महेश कुमार राठौर को सचिव और दीपेन्द्र राठौर को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रस्ताव क्रमांक 02 के अनुसार समाज के वरिष्ठ सदस्यों की देखरेख में सभी संवैधानिक औपचारिकताओं को विधिवत पूर्ण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित विजयी सदस्यों और समाजसेवियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। उपस्थित वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद अस्तित्व में आई यह नई टीम समाज के आंतरिक विवादों को सुलझाकर पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेगी। बैठक में मुख्य रूप से मनोहर लाल राठौर, रमेश चंद, सुरेश कुमार, जगदीश, सुभाष, प्रमोद, अशोक, संदीप, राहुल, अमित और विजय राठौर सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से समाज की एकता और उन्नति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।









