ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट एवं जुआ एक्ट के प्रकरण में 07 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट एवं जुआ एक्ट के प्रकरण में 07 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे चल रहे हेलमेट विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 234 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
खंडवा, 11 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में जिले मे दिनांक 10.05.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपी सुखलाल पिता छतु भील उम्र 57 साल निवासी पोखरखुर्द के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती 2000/- रूपये की जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी पुनम पिता देवराम जाति भील उम्र 48 साल निवासी ग्राम खिराला के कब्जे से 8 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800 रूपये की जप्त कि गई| थाना हरसूद के आरोपी कमल पिता गब्बूलाल बाथोले उम्र 48 साल नि. ग्राम बोरीसराय द्वारा अवैध शराब बेची जा रही थी जिसके कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कुल 09 लीटर कीमती 1350/-रू. की जप्त की गयी । आरोपी वाटा पिता राईमल पाटील उम्र 46 साल जाति बारेला निवासी जोगीबेडा द्वारा अवैध शराब बेची जा रही थी जिसके कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कुल 12 लीटर कीमती 1200/-रू. की जप्त की गयी। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 10.05.2026 को थाना मूँदी के आरोपीगण 01-शामू पिता पप्पु सोलंकी जाति लोहार उम्र 30 साल, 02-रमेश पिता भवरसिंग जाति लोहार उम्र 40 साल, 03- लल्लु पिता पन्नालाल जाति लोहार उम्र 35 साल 04- दिनेश पिता रमेश साहु जाति तेली उम्र 39 साल सभी नि. वार्ड क्रं. 1 मूंदी ताश पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे थे। जिनके कब्जे से कुल 1940 रु एवं 52 ताश के पत्ते जप्त कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक आयोजित “हेलमेट विशेष अभियान” 2026 में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व मे जिले मे प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.05.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध हेलमेट धारण न करने वालों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 234 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 78200/- रुपये वसूल किए गए है। साथ ही ओवरलोडिंग वाहनों में सवारी को ‘न बैठाने’ की समझाइश दी जा रही है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से हेलमेट धारण करने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 10.05.2026 को 25 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 14 प्रकरणों में 16 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 02 प्रकरण में 02 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरण में 07 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 17 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!