ताज़ा ख़बरें

,*अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में बाल संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे नवाचार*

खास खबर

,*अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में बाल संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे नवाचार*

*मिशन वात्सल्य योजना से निराश्रित बच्चों को मिल रहा नया जीवन, शिक्षा और सुरक्षा का सहारा*

खंडवा। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति खंडवा द्वारा अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में बाल संरक्षण के क्षेत्र में लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। मिशन वात्सल्य योजना के माध्यम से जिले के निराश्रित, अनाथ एवं संकटग्रस्त बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।
समिति द्वारा ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने, परिवारों की काउंसलिंग करने तथा सामाजिक जांच के माध्यम से वास्तविक जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाने का कार्य गंभीरता से किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को प्रतिमाह 4000 रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई, पालन-पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं पूरी हो सकें। प्रदेश में अब तक लगभग 33 हजार से अधिक बच्चे योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें अनाथ, अर्ध-अनाथ, बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चे, आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों के बच्चे एवं असुरक्षित परिस्थितियों में रहने वाले बच्चे शामिल हैं। सुनील जैन बताया की अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में समिति द्वारा केवल सहायता उपलब्ध कराने तक ही कार्य सीमित नहीं रखा गया, बल्कि बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, परिवार पुनर्वास, शिक्षा से पुनः जोड़ने और बाल अधिकारों के प्रति जनजागरूकता जैसे नवाचार भी किए जा रहे हैं।
समिति का उद्देश्य है कि जिले का कोई भी बच्चा संरक्षण और शिक्षा से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ बाल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास भी लगातार जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!