ताज़ा ख़बरें

हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है, कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र और प्रदेश के कई प्रति में हमारी सरकार कार्य कर रही है, ,,विधायक कंचन तनवे,,

खास खबर

हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है,
कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र और प्रदेश के कई प्रति में हमारी सरकार कार्य कर रही है, ,,विधायक कंचन तनवे,,

ग्राम भामगढ़ में विधायक ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात।

खंडवा। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है, और पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है, जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केंद्र एवं प्रदेश के कई प्रांतो में हमारी विकास करने वाली सरकारे कार्य कर रही है। आप सभी की मेहनत और सहयोग से खंडवा विधानसभा चुनाव में मुझे सफलता मिली है, हर समय पार्टी के कार्यक्रमों मैं उपस्थित होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। यह बात खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कही, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भाजपा कार्यकर्ता अजय तिरोले के निवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। सभी साथियों का उत्साह, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास हेतु हम सभी संकल्पित हैं।सभी कार्यकर्ता पार्टी की सेवा और कार्य में लगे रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक के साथ हरीश कोटवाले, राजपाल सिंह चौहान, सुनील जैन,तपन डोंगरे, अशोक दशोरै सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहै।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!