
खण्डवा//

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जसवाड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक कंचन मुकेश तनवे शामिल हुई इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने गांधी जी के तीन बंदरों के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन आज के युग का चौथा बंदर मोबाइल है। इससे जितना दूर रह सकें, उतना बेहतर है। यदि मोबाइल का उपयोग करें, तो केवल अपनी पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए करें।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। बाकी जिम्मेदारियों का निर्वहन हम करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा के प्रति समर्पण और आत्मनिर्भरता की दिशा में इस प्रकार की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी छात्र-छात्राओं को उन्होंने शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।
इसी क्रम में विधायक तनवे ग्राम अमलपुरा स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की और बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि क्या वे साइकिल चलाना जानते हैं, क्योंकि बिना सीखे साइकिल का कोई लाभ नहीं है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक तनवे ने कहा कि शिक्षा ही प्रगति का सशक्त माध्यम है। बेटियों और बेटों को समान अवसर देकर हम एक मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी तपन डोंगरे, हरीश कोटवाले, राजपाल सिंह चौहान, विद्यालय के शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







