ताज़ा ख़बरें

पशुओं के गुणवत्तापूर्ण कृत्रिम गर्भाधान सम्बंधी प्रशिक्षण सम्पन्न —

खास खबर

पशुओं के गुणवत्तापूर्ण कृत्रिम गर्भाधान सम्बंधी प्रशिक्षण सम्पन्न

खण्डवा//पशुपालन एवं डेयरी विभाग खण्डवा के सभी पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों एवं सभी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के सम्बंध में जनपद पंचायत खण्डवा के सभागृह में गुरूवार को प्रशिक्षण दिया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. हेमन्त शाह ने बताया कि जिले में पशुओं की नस्ल सुधार हेतु जरूरी है कि कृत्रिम गर्भाधान तकनीक से अवर्णित नस्ल के पशुओं का गुणवत्तापूर्ण कृत्रिम गर्भाधान किया जाए, ताकि उन्नत नस्ल के नर एवं मादा वत्स प्राप्त हो सकें और जिले के दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकें। डॉ. शाह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में भोपाल से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर डॉ. दीपा चौहान ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. ए.के. पटेरिया, विकासखण्ड खण्डवा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिष कश्यप एवं जिले के सभी पशु चिकित्सक उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!