
संत जीना सिखाते हैं
और चिकित्सक जिंदगी बचाना
*पंचकल्याणक महोत्सव में रेड क्रॉस द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित*
खण्डवा//
दिनांक 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को तापड़िया गार्डन में चल रहे जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत रेड क्रॉस सोसाइटी खंडवा के तत्वावधान में सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण सत्र में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विशाल कुमार द्वारा उपस्थित नागरिकों को सीपीआर की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि जब किसी व्यक्ति की अचानक सांस रुक जाती है या कार्डियक अरेस्ट के लक्षण दिखाई देते हैं, तब तुरंत सही तकनीक से सीपीआर देने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है।
डॉ. विशाल ने उपस्थित लोगों को सीपीआर की प्रक्रिया, छाती पर दबाव देने की सही विधि तथा आपातकालीन स्थिति में तुरंत किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सी पी आर मे तकीनीकी प्रशिक्षण का अभ्यास भी उपस्थित जनों को करवाया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी खंडवा के सीपीआर प्रशिक्षण प्रभारी अनिल बाहेती, चेयरमैन अखिलेश गुप्ता, सचिव भानुभाई पटेल, वाइस चेयरमैन आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र सोलंकी,पवन साहनी, सनद श्रीमाली, राकेश पालीवाल, योगेंद्र कोटवाले ,धर्मेंद्र जौहरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री दिलीप पहाड़िया, सुनील जैन, प्रदीप जैन,विपुल जैन संजय जैन सतीश जैन ने रेडक्रॉस समिति के द्वारा मानव सेवा के इस कार्य के लिए सभी का जैन समाज की ओर से स्वागत कर, आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सीपीआर प्रशिक्षण प्राप्त कर आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की इस महत्वपूर्ण तकनीक के प्रति जागरूकता दिखाई।













