ताज़ा ख़बरें

हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन से दूरस्थ क्षेत्रों में की जा रही टीबी के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग

खास खबर

हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन से दूरस्थ क्षेत्रों में की जा रही टीबी के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग

खण्डवा//टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शिविर लगाए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि खालवा विकासखण्ड में विशेष रूप से शिविर आयोजित कर हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से इस रोग के सम्भावित मरीजों की स्क्रीनिंग कर चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों में एक्सरे की सुविधा से संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान आसान हुई है। डॉ. राठौड़ ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में “निक्षय मित्र” बनकर समाज को टीबी मुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!