
स्कूल चलें अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया गया निरीक्षण
खण्डवा//

मध्य प्रदेश शासन के “स्कूल चलें अभियान” के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में “शाला प्रवेशोत्सव” आयोजित कर विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें व साइकिल वितरित की जा रही हैं। जिला खंडवा में “स्कूल चलें अभियान” के अवसर पर सभी शासकीय विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निरीक्षण का दायित्व प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया है। इसी अभियान के अंतर्गत दिनांक 02.04.26 को महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में उप पुलिस महानिरीक्षक /पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर छात्राओं को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया एवं निःशुल्क पुस्तकें बांटी गई। इसके पश्चात् सभी छात्राओं को स्कूल चलें अभियान के अंतर्गत सम्बोधित करते हुए क्लास ली गई,जिसमें छात्राओं को नियमित स्कूल आने, नियमित रूप से पढ़ाई करने, सोशल मीडिया के प्रति अवेयरनेस, सायबर संबंधी होने वाले अपराधों की जानकारी, स्कूल में सही उम्र में पढ़ाई के प्रति सजग रह कर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर कॉम्पिटीशन एग्जाम की तैयारी कर सरकारी नौकरियों में उच्च पद पर जाने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं के प्रश्नों का जबाब देते हुए बताया कि रूचि के अनुसार अपनी फील्ड को चुनें। साथ ही बताया कि कैरियर के लिए स्कूल और कॉलेज के अंक नहीं मेहनत और कौशल मायने रखता है।










