
जैन समाज अनुशासित समाज है हमें समाज के जुलूस शोभायात्रा में कहीं तनाव नजर नहीं आता, ,डीआईजी श्री राय,
नवकार नगर का देशना मंडप भजन भक्ति नृत्यो से सराबोर हुआ।
श्री मनोज राय द्वारा पंचकल्याण में शामिल महापात्रो का किया गया सम्मान।
खंडवा। जैन समाज एक अनुशासित समाज हें, समाज में कार्यक्रमों में शोभायात्रा जुलूस निकाले जाते हैं लेकिन जैन समाज के जुलूस शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन में कोई तनाव की स्थिति नहीं रहती, जुलूस शोभा यात्रा की सूचना पर हम जुलूस या शोभा यात्रा मे कभी भी कोई तनाव देखने को नहीं मिला आप सभी भगवान महावीर के अहिंसा मार्ग पर चलकर अनुशासित रूप से अपने कार्य करते हैं जिसकी मैं सराहना करता हूं। यह बात खंडवा डीआईजी मनोज राय ने महावीर जयंती एवं पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर आयोजित भजन संध्या में उपस्थित होकर समाज जनों के मध्य कहीं। श्री राय ने कहा कि यह पहला अवसर है जब मैं नवकार नगर जैन मंदिर में उपस्थित हुआ हूं, अभी नवकार नगर का नाम घरों में चोरियों को लेकर लिया जा रहा है लेकिन शीघ्र ही चोरी में शामिल अपराधी पकड़े जाएंगे। श्री राय ने सभी समाज जनों को महावीर जयंती एवं पंचकल्याणक महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की। समाज के सचिव सुनील जैन प्रेमांशु जैन ने बताया कि इन दिनों
खंडवा नगर में भगवान महावीर जयंती महोत्सव को लेकर मंदिरों धर्मशाला एवं अन्य स्थानों पर भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। नवकार नगर जैन मंदिर में नवकार महिला मंडल द्वारा शानदार भजनों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी मनोज राय शामिल हुए और उन्होंने भगवान महावीर और अहिंसा को लेकर अपनी बात समाज जनों के बीच रखी। सुनील जैन ने बताया कि महावीर जयंती महोत्सव और और पंचकल्याणक भव्य धार्मिक अनुष्ठान के स्वागत अभिनंदन में बुधवार को रात 8:00 बजे नवकार नगर में नवीनता एवं विविधता के साथ एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या का आनंद लिया। कार्यक्रम में नवकार नगर महिला मंडल के द्वारा चार भक्ति नृत्यो की शानदार प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में डीआईजी मनोज राय द्वारा पंचकल्याणक महोत्सव के महापात्राओं का स्वागत व सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर डीआईजी श्री राय का स्वागत नवकर नगर जैन मंदिर संचालक मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शानदार संचालन प्रदीप छाबडा ने किया आभार अध्यक्ष पंकज छाबड़ा ने माना।










