अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

 

अधिकार, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता पर दी जानकारी

 

थाना कादरचौक थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में । मिशन शक्ति अभियान के तहत स्थानीय शिक्षिकाओं, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। नगर के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण टीम द्वारा जागरूकता

 

अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा केंद्र की टीम ने थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने थाना कादरचौक केक्षेत्र के स्कूलों व कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने छात्राओं

 

से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। जागरूकता अभियान के तहत नगर के विभिन्न मोहल्लों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण टीम सक्रिय रही। इस मौके महिला कांस्टेबल सहेत आदि लोगों उपस्थित रहे

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!