ताज़ा ख़बरें

एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

खास खबर

एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

खण्डवा//महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है। #कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस टीकाकरण अभियान की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश अनुसार जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. रश्मि कौशल, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को भी इस अभियान की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी, और 15 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को एच.पी.वी. सर्वाइकल कैंसर रोग का टीका लगाया जा रहा है। स्कूलों के माध्यम से इस उम्र वर्ग की लड़कियों की सूची तैयार की गई है। इसके आधार पर जिले में कुल 7 टीकाकरण केन्द्र बनाये गए हैं, इनमें जिला चिकित्सालय खण्डवा व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, छैगांवमाखन, मूंदी, खालवा, हरसूद एवं किल्लौद शामिल हैं

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!