ताज़ा ख़बरें

पर्यावरण की रक्षा के लिए गोबर के गौकाष्ठ एवं कंडे से नशीले पदार्थों की होलीका दहन आज।

खास खबर

पर्यावरण की रक्षा के लिए गोबर के गौकाष्ठ एवं कंडे से नशीले पदार्थों की होलीका दहन आज।

जेसीआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण एवं नशा मुक्ति की दिलाई जाएगी शपथ।

खंडवा। सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए प्रसिद्ध जेसीआई इस वर्ष 50 वर्ष पूर्ण कर रही है। संस्था के 50 वर्ष एवं नशीले पदार्थों की होली के 25 वें वर्ष के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी घंटाघर हनुमान मंदिर के सामने जेसीआई द्वारा पर्यावरण का संकल्प दिलाते हुए गोबर के गौकाष्ठ व कंडो से नशीले पदार्थों की होली का दहन कर नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया जायेगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जेसीआई सदैव सामाजिक सेवा एवं राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में लगातार अपना सहयोग प्रदान करती है और साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करती है। होली के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 25 वर्ष में 2 मार्च सोमवार शाम 6:00 घंटाघर हनुमान मंदिर के सामने जेसीआई के पदाधिकारी सदस्य गण जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गोबर के गौकाष्ठ व कडें से नशीले पदार्थों की होलिका दहन किया जाएगा एवं नशा छोड़ने एवं न करने का संकल्प भी इस अवसर पर उपस्थित जनों को दिलाया जाएगा। आओ हम सब मिलकर पर्यावरण की रक्षा भी करें और नशीले पदार्थों का सेवन बंद करें जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जेसीआई के वरिष्ठ रणवीर चावला, आशीष चटकेले, अनिल बाहेती, अध्यक्ष मनन सोनी, प्रवक्ता सुनील जैन ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों से आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया हें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!