अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन

जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन

बदायूँ: NIIT Foundation द्वारा Mahindra Finance के सौजन्य से दिनांक 28 फरवरी को बदायूँ में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Budaun City Mall में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। उपस्थित प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास उपस्थित रहे। साथ ही साइबर क्राइम इंस्पेक्टर रजत यादव ने साइबर फ्रॉड से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग से गुंजन शर्मा एवं प्रीति चौहान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। मुहतशाम सिद्दीकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

NIIT Foundation की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप प्रजापति के नेतृत्व में (ट्रेनर)

नदीम हैदर, रिदा खान, मुशीर अली, श्री मनोज, अंजली एवं जुनैद द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को डिजिटल एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!