ताज़ा ख़बरें

*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में पावन अयोध्या तीर्थ यात्रा हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना*

खास खबर

*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में पावन अयोध्या तीर्थ यात्रा हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना*

खण्डवा//

पावन अयोध्या तीर्थ यात्रा के अंतर्गत आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को खंडवा रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने तीर्थ यात्रियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान करते हुए उन्हें मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
यात्रा के पूर्व चयनित यात्रियों को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पार्वतीबाई धर्मशाला (रेलवे स्टेशन के सामने, खंडवा) में टिकट वितरण किया गया। समस्त व्यवस्थाएँ प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वय से सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं।
श्रद्धालुओं में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण परिलक्षित हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!