
*राजस्थान के जयपुर में पूरे एक वर्ष में तैयार हुई भगवान संभवनाथ की प्रतिमा*
*मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने की पूजा और आरती*
*कल होगा खंडवा में नवनिर्मित मंदिर के मूल परमात्मा (संभव नाथ भगवान) का गर्भगृह प्रवेश*
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में इन्दौर रोड स्थित कॉलोनी तुलसी हाईटेक सिटी में नव-निर्मित शिखरबद्ध श्री संभवनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में जैन समाज के तीसरे तीर्थंकर परमात्मा श्री संभवनाथ भगवान के मूल गर्भगृह प्रवेश (प्रतिष्ठा)का पावन पर्व कल 28 फरवरी शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सकल जैन समाज उपस्थित रहेगा।
कार्यक्रम आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. के मार्ग दर्शन एवम् प्रेरणा से तथा आचार्य भगवंत श्री आनंदसागर सूरिश्वरजी म.सा. समुदाय की साध्वी श्री नम्रव्रता श्रीजी मा.सा., साध्वी श्री मग्नव्रता मा.सा., साध्वी श्री मीतव्रता मा . सा.आदि भगवंतों की शुभनिश्रा में सम्पन्न होगा।महोत्सव के संचालक श्री मनोजकुमार बाबूलालजी हिरण (सिरोही, राजस्थान.) रहेंगे ।
श्वेताम्बर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि श्री संभावनाथ परमात्मा का मूल गंभारा प्रवेश शनिवार 28 फरवरी को होगा। शनिवार सुबह ठीक 8:00 बजे घासपूरा स्थित नमीनाथ मंदिर से संभवनाथ मंदिर मां तुलसी हाइटेक सिटी इंदौर रोड प्रस्थान करेंगे। यहां से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे स्नात्र पूजा, 9:00 से 10:00 बजे नवकारशी, 10:00 बजे नवग्रहादिक पाठ पूजन एवं लाभार्थियों का बहुमान तथा 10:30 बजे शुभ मुहूर्त में जिनालय के गर्भगृह में प्रवेश विधि सम्पन्न होगी। दोपहर 12:00 बजे साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन रखा गया है । भगवान संभवनाथ की मूर्ति सफेद मार्बल से राजस्थान के जयपुर में तैयार हुई । इस मूर्ति को बनाने में पूरा एक वर्ष लगा। घासपुरा स्थित नमीनाथ मंदिर में संभवनाथ मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और समाज जन विजय जैन रोहित मेहता नवीस बोथरा चंद्र कुमार सांड दर्शन वेद सुनील जैन आदि ने गुरुवार शाम को पूजन आरती की। शनिवार सुबह जैन समुदाय के तीसरे तीर्थंकर संभावनाथ भगवान की मूर्ति को भव्य शोभा यात्रा के साथ संभावनाथ मंदिर ले जाया जाएगा।








