
फरियादिया से खोटा काम करने वाले आरोपी ममेरे भाई को मूंदी पुलिस ने
गिरफ्तार कर भेजा जेल

खंडवा, 21 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा महिला संबंधी अपराधों में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है,इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्री राजेश रघुवंशी एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया व चौकी प्रभारी आर एस मालवीय के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 55/26 धारा 64(2)(M),64(2)(F),332(B),351(3) B.N.S. मे आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 20.02.26 को फरियादिया ने अपनी मां के साथ थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि वह अपने मायके ग्राम गेहलगांव में अपने पिता एवं माता के साथ करीब 13 साल से रह रही है। उसके माता पिता दोनो मजदूरी करने चले जाते हैं, वह घर पर अकेली रहती है । उसके पडोस मे उसका मामा गोविंद रहता है । उसका लडका विक्रम उसके घर आता जाता रहता है। करीबन पांच माह पहले घर पर वह अकेली थी तो विक्रम उसके घर के अन्दर घुस आया और उसके साथ उसकी इच्छा के विरूध्द खोटा काम किया । बाद मे भी दो तीन बार उसको अकेला देखकर विक्रम आता और उसके साथ खोटा काम करता था एवं बोलता था कि उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जान से खत्म कर दूंगा । इस डर से उसने यह बात किसी को नही बताई । विक्रम से परेशान होकर यह बात मां को बताई व साथ लेकर थाना रिपोर्ट करने आई है।फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 55/26 धारा 64(2)(M),64(2)(F),332(B),351(3) B.N.S. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया को प्रकरण में त्वरित रूप से आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देशानुसार थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया व चौकी प्रभारी आर एस मालवीय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। टीम के व्दारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी विक्रम पिता गोविन्द बलाई उम्र 27 साल निवासी गेहलगांव थाना मूंदी को तत्काल उसके गांव गेहलगांव से पकड कर गिरफ्तार किया गया।आरोपी को दिनांक 21.02.26 को माननीय न्यायालय खंडवा के यहाँ पेश किया गया। जहाँ से उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।









