रक्तदान शिविर में कुल 41 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया
—
खण्डवा//दिव्योदया पास्टरल सेंटर में खंडवा डायोसिस सोशल सर्विसेज द्वारा शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 41 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। केडीएसएस के निदेशक फादर रॉबिंसन ने बताया कि खंडवा डायोसिस संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय खंडवा के सहयोग से हर वर्ष तीन बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में केडीएसएस के अध्यक्ष बिशप अगस्टिन मठत्तिकुन्नेल ने जिला रक्तदान बैंक से रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। शिविर में स्वयं संस्था के सहायक फादर्स, सिस्टर्स तथा अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान किया। शिविर में जिला चिकित्सालय खण्डवा की टीम जिसमें डॉ. सखाराम, लैब टेक्नीशियन जागृति चौरे एवं काउंसलर पूजा रायकवार ने अपनी सेवाएं दी।










