जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
01 सट्टा एक्ट सहित यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 47 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 11 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 10.02.26 को कुल 11 गिरफ़्तारी वारंट, 40 जमानती वारंट, 70 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 10.02.26 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना जावर के आरोपी अनिल पिता दंदु विरोले जाति भील उम्र 25 साल ग्राम तलवडिया के कब्जे से 21 क्वाटर देशी शराब किमती 2100/-रु जब्त किए। थाना मूँदी के आरोपी दुर्गेश पिता ददु वर्मा उम्र 32 साल निवासी मूँदी के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 900/-रुपये की जब्त की गई है। तथा आरोपी महेंद्र पिता राजाराम जाति कोरकू उम्र 35 साल निवासी चिखटीखाल के कब्जे से 17 क्वाटर देशी शराब किमती 1190/-रु जब्त किए। थाना मांधाता के आरोपी सलीता बाई पति राजाराम बलाई उम्र 55 साल निवासी वार्ड क्र 15 ओंकारेश्वर के कब्जे से 17 क्वाटर देशी शराब किमती 1190/-रु जब्त किए। तथा आरोपी आकाश पिता भूरिया जाति हरिजन उम्र 24 साल निवासी बालवाड़ी ओंकारेश्वर के कब्जे से 18 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन किमती 1260/- रु जब्त किए। उक्त सभी आरोपीयो के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 10.02.26 को थाना मोघट मे आरोपी अशोक पिता कन्हैया लाल रैकवार उम्र 50 साल निवासी राम कालोनी खंडवा से घटना स्थल जोन कॉम्प्लेक्स के पास टैगौर कालोनी खंडवा के कब्जे से सट्टा अंक लिखी 04 पर्ची, एक नीली लीड का पेन, एक कार्बन का टुकड़ा व नगदी 400/-रु जप्त कर कार्यवाही की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 10.02.26 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 47 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 20600/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे कुल 39 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 51 प्रकरणों मे 59 अनावेदकों के विरुद्ध ,धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणो मे 11 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 39 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।








