दिगंबर जैन मंदिरों में सुपार्श्वनाथ भगवान का मनाया गया मोक्ष कल्याणक महोत्सव।
खंडवा। जैन धर्म में जन्म से ज्यादा मोक्ष को महत्व दिया गया है। इसीलिए सामाजिक बंधु 24 तीर्थंकरों के मोक्ष एवं निर्वाण उत्सव को मनाकर प्रतिमा का अभिषेक शांति धारा कर लाडू चढ़ाते हैं। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि विगत दिनों सुपार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया गया। बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भी भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया इस अवसर पर इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया के साथ ही श्रद्धालुओं ने रत्न चढीत सुपार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक, शांति धारा कर लाडू चढ़ाकर महा आरती की। इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पवन रावका, अनूप बडजात्या, कैलाश गंगवाल, प्रदीप रावका, सतीश पहाड़िया, पुजारी जिनेंद्र जैन सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।








