ताज़ा ख़बरें

महाशिवरात्रि पर नर्मदा नदी में जलप्रवाह नियमित करने के निर्देश जारी

खास खबर

महाशिवरात्रि पर नर्मदा नदी में जलप्रवाह नियमित करने के निर्देश जारी

खण्डवा//महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी को ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना रहती है। अतः कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने महाशिवरात्रि पर्व पर एनएचडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महाशिवरात्रि पर्व आयोजन अवधि में 14 फरवरी को सुबह 6 बजे से 16 फरवरी को रात्रि 8 बजे तक नर्मदा नदी का जलस्तर एकसमान व स्थिर रखा जाए, ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस अवधि में अधिकतम 3 टरबाइन चालू रखी जाएं तथा रात्रिकाल में विद्युत आपूर्ति की मांग कम होने की स्थिति में 3 से कम टरबाइन भी चलाई जा सकती हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!