ताज़ा ख़बरें

रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला 5 फरवरी को

खास खबर

रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला 5 फरवरी को

खण्डवा//रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन शासकीय आई.टी.आई खण्डवा में आगामी 5 फरवरी गुरुवार को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इस रोजगार मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों के द्वारा तकनीकी एव गैर तकनीकी क्षेत्र में लगभग 200 बेरोजगार युवक युवतियों की निजी क्षेत्र में भर्ती की जावेगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर है, और आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच है, उनमें से चयनित युवाओं को 8 हजार रूपए से 25 हजार रुपये सम्बंधित कम्पनी द्वारा मानदेय दिया जावेगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलौटे ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अन्य सुविधाएं कम्पनियों के नियमानुसार रहेगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज के 4 फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। इस हेतु मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!