
*जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप बड़ोद की नवीन कार्यकारणी का गठन*
बडौद जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में पंकज पिछोलिया का नाम प्रस्तावित किया गया जो सर्वानुमति से पारित किया गया इस अवसर पर खंड संघ चालक संतोष जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश नाहर, राजेंद्र जैन,मालवा रीजन अध्यक्ष अशोक मोदी, पूर्व अध्यक्ष अजीत कुण्डल बोहरा ने अपने विचार व्यक्त किये। प्रकाश चौरडिया ने नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज पिछोलिया का स्वागत कर आगामी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी ग्रुप के सभी पदाधिकारी गण एवं सदस्यों ने नवीन कार्यकारणी को हार्दिक बधाई दी











