ताज़ा ख़बरें

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

खास खबर

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

खंडवा। राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस पर्व ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा खंडवा स्थित भाग्योदय भवन, आनंद नगर में 26 जनवरी को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रातः 8 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें सेवा केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी एवं आनंद नगर की पार्षद द्वारा संस्था के अनुयायियों एवं बहनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रध्वज को सलामी अर्पित कर राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पश्चात सभी उपस्थितजनों को मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहनों एवं अनुयायियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!