ताज़ा ख़बरें

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
सट्टा एवं जुआ एक्ट के प्रकरण मे 09 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
17 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 21 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 20.01.2026 को कुल 13 गिरफ़्तारी, 05 स्थाई, 41 जमानती वारंट, 51 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह जनवरी 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 20.01.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 56 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 24800/-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 20.01.2026 को थाना कोतवाली के आरोपी मनीष पिता गुलाबचंद वर्मा जाति सोनकर उम्र 46 साल निवासी गंज बाजार घासपुरा खंडवा को रूपये पैसे लेकर सट्टा अंक पर्ची लेख करते पकडा जिसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी 05 पर्चिया, एक लीड पेन, व नगदी 560 रूपये जप्त किये गये। आरोपी हकिम अब्दुल पिता हमीद अब्दुल जाति मुसलमान उम्र 53 साल निवासी सलुजा काँलोनी खंडवा को रूपये पैसे लेकर सट्टा अंक पर्ची लेख करते पकडा जिसके कब्जे से तीन सट्टा अंक लिखी पर्ची व एक लीड पेन तथा नकदी 320/- रुपय जप्त किये गये। आरोपी लोकेश पिता साहेबराव पाटील जाति मराठा उम्र 35 वर्ष निवासी लक्कड बाजार खंडवा हाल जूनी इंदौर लाईन खंडवा को रूपये पैसे लेकर सट्टा अंक पर्ची लेख करते पकडा जिसके कब्जे से चार सट्टा अंक लिखी पर्ची व एक लीड पेन तथा कार्बन टुकङा, नकदी 470/- रुपये जप्त किये गये। उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 20.01.2026 को थाना कोतवाली के आरोपिगण 1. अमर पुरी पिता किशोर पुरी उम्र 34 साल निवासी पंजाब कालोनी फ्रेडस कालोनी खंडवा, 02. रवि पिता सुर्यप्रकाश उइके उम्र 33 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास रामनगर खंडवा, 03. राहुल पिता बंसीलाल मन्साने उम्र 32 साल निवासी मकान नंबर 71 विठ्ठलनगर खंडवा को ताश पत्तो से रूपये पैसो का हारजीत का दाव लगाते हुये पकडा जिनके कब्जे व फड से नगदी 410 रूपये व 52 ताश पत्ते जप्त किये गये। आरोपिगण 1. राकेश पिता रघुनाथ गाढे जाति बलाही उम्र 38 वर्ष निवासी अवस्थी चौक भंडारिया रोड खंडवा, 02. सुनील पिता बुध्दु सिंह वर्मा जाति कहार उम्र 27 वर्ष निवासी विठ्ठलनगर माता चौक खंडवा, 03.सरवर उर्फ काल्या पिता वाहिद जाति मुसलमान उम्र 28 वर्ष निवासी घासपुरा भगत सिंग चौक खंडवा को ताश पत्तो से रूपये पैसो का हारजीत का दाव लगाते हुये पकडा जिनके कब्जे व फड से नगदी 720 रूपये व 52 ताश पत्ते जप्त किये गये। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 20.01.2026 को 24 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 11 प्रकरणों मे 17 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरणों में 07 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 03 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!