
एमके प्राईड स्कूल के बच्चों द्वारा गुरु गोविन्द स्टेडियम ग्राउंड पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यातायात नियमों को पालन करने का दिया गया संदेश

खंडवा, 21 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में यातायात पुलिस खंडवा ने सडक सुरक्षा और जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिले में चल रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी यातायात देवेन्द्रसिंह परिहार, सूबेदार धर्मेन्द्र गौर, एमकेप्राईड स्कूल की मैनेजर मुस्कान मसूद के नेतृत्व में एमके प्राईड स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने सडक सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरु गोविन्द स्टेडियम ग्राउंड पर चल रही गणतंत्र दिवस परेड के पुलिस अधिकारियो के समक्ष एक प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सड़क पर सुरक्षित चलने का पाठ पढ़ाया। बच्चो द्वारा किये गए नुक्कड़ नाटक से हेलमेट पहनने, तेज रफ्तार गाड़ी न चलाने, तीन सवारी न बैठाने, नशा कर के गाड़ी न चलाने का संदेश देकर वाहवाही लुटी।
जागरुकता के साथ साथ यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्रसिंह परिहार, सूबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर, सउनि विश्वास वानखेडे, सउनि रामेश्वर कंसाना, सउनि गजेन्द्रसिंह पवार और यातायात टीम के द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 55 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और ₹30500 का जुर्माना वसूला गया, जिसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अन्य धाराओं में चालान शामिल थे। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में समझाया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करके आमजनता में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश भी दिया गया।







