
स.शि.म.कल्याणगंज विद्यालय का वार्षिकोत्सव “स्पंदन”आयोजित हुआ।

खण्डवा//कल्यानगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भैया बहनों की वार्षिक गतिविधियों का प्रकटीकरण वार्षिकोत्सव का दो दिवसीय आयोजन हो रहा है जिसमें कार्यक्रम के प्रथम दिवस सोमवार को छोटे भैया बहनों का कार्यक्रम “स्पंदन” आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कंचन मुकेश तंवे विधायक खण्डवा रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री ब्रह्मानंद जी पाराशर थे।कार्यक्रम प्रारंभ के पूर्व में विद्यालय समिति के सचिव श्री रविन्द्र जी बंसल ने विद्यालय की उपलब्धि के बारे में बताया तत्पश्चात कक्षा प्रभात से सप्तम के भैया बहिनो को कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अतिथिद्वय के द्वारा सम्मानित किया गया साथ कुश्ती के क्षेत्र में विजय हुए भैयाओ को भी सम्मानित किया।इसके बाद मुख्य वक्ता श्री ब्रह्मानंद जी पाराशर ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एक सामाजिक संस्था है और समाज,देश जैसी शिक्षा चाहता है वैसी शिक्षा यहां दी जाती है ताकि देश विश्व गुरु बने।तत्पश्चात मुख्य अतिथि रही खण्डवा विधायक कंचन तन्वे ने भी कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर वह विद्या का मंदिर है जहाँ बच्चों का भविष्य का निर्माण होता है।इसके बाद छोटे छोटे बच्चों एक के बाद एक गीत,नाटक की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसे सभी ने बहुत सराहा।इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी अग्रवाल,सचिव श्री रविन्द्र जी बंसल,कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान,वैकुंठ नगर प्राचार्य श्री प्रदीप जी कानूगो,दादा दरबार विद्यालय के प्राचार्य श्री वासुदेव जी पंवार सहित समिति के पदाधिकारी श्री भूपेंद्र जी चौहान,श्री भावेश जी बिल्लोरे, श्री श्री रामजी पटेल,श्री अमृतपाल जी चावला, श्री सेवादास जी पटेल,श्री रामचन्द्र जी मौर्य आदिजन मौजूद थे।











