ताज़ा ख़बरें

*ग्राम बोरगांव खुर्द की आंगनवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस उत्सव*

खास खबर

*ग्राम बोरगांव खुर्द की आंगनवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस उत्सव*

*बच्चों में उमंग, बाल संरक्षण का संदेश; अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने वितरित किए उपहार*

खंडवा//अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर ग्राम बोरगांव खुर्द स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मंगलवार को उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंडवा डायोसिस सोशल सर्विस द्वारा “बचपन — Empowering Tomorrow” अभियान के तहत किंडर मिशन वर्क जर्मनी के सहयोग से 14 से 20 नवंबर तक बाल संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बच्चों तथा अभिभावकों के लिए जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।कार्यक्रम में न्यायपीठ बाल कल्याण समिति, खंडवा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए बाल अधिकार, सुरक्षा और शिक्षा की महत्ता बताई। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों को मिठाइयाँ एवं उपहार वितरित किए, जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि—
“बच्चे सृष्टि की निर्मल चेतना और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। हर बच्चे को सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण प्रदान करना समाज का दायित्व है।”
उन्होंने कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बाल संरक्षण और जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमलता पटेल, सहायिका रेखा पटेल, सादिया खान, भारती मुहारे, सानिया खान तथा भारती पटेल उपस्थित रहीं। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बच्चों के लिए खेल, गीत, बाल अधिकार परिचर्चा और पोषण जागरूकता गतिविधियाँ कराईं।बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए और बाल विवाह निषेध, बाल श्रम, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा बाल शोषण से संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

अंत में बच्चों ने सामूहिक रूप से सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बचपन का संदेश दिया और कार्यक्रम का समापन किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!