
बड़े शहरों की तर्ज पर निगम अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए शहर के मध्य मनाएगा बड़ा मार्केट
महापौर ने प्रस्तावित बहुमंजिला व्यावसायिक मॉल परियोजना का किया स्थल निरीक्षण।
बिना भेदभाव के शहर के साथ प्रत्येक वार्ड में किए जा रहे हैं विकास कार्य ,महापौर अमृता यादव
खंडवा । शहर मे विकास कार्यों को करवाने के लिए महापौर अमृत अमर यादव सकरी होकर निगम प्रशासन से कार्यों को करवा रही हैं महापौर के मार्गदर्शन में ट्रांसपोर्ट नगर का विस्तार किया गया है वही अब शहर के मध्य निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए बहु मंजिला मार्केट बनने जा रहा है। शहर के मध्य स्थित निगम कार्यालय को नए स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की कार्रवाई चल रही है सिविल लाइन क्षेत्र में नगर निगम के नए भवन का कार्य तेजी से चल रहा है जहां एक ही स्थान पर निगम के सभी विभाग के कार्यालय कक्ष मौजूद होंगे जिससे आमजन को सुविधा प्राप्त होगी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में शहर में बड़े कार्यो के साथ ही वार्ड स्तर पर बिना भेदभाव के विकास कार्य किया जा रहे हैं। पानी की समस्या का निदान हो चुका है नई पाइपलाइन के माध्यम से अब शहर में घर घर तक पानी पहुंच रहा है। साथ ही शहर में पानी की व्यवस्था को और ज्यादा सुचारू रूप से अंजाम देने के लिए सुकता डैम पर नया फिल्टर प्लांट के साथ पांच अतिरिक्त टंकियां का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। स्विमिंग पूल सौगात के साथ शहर की प्रमुख सड़कों पर कांक्रीट रोड का निर्माण भी किया जाना है। शहर और ज्यादा स्वच्छ बने इस हेतु सीवरेज योजना को भी मूर्त रूप दिया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के व्यावसायिक एवं आधारभूत विकास को नई दिशा देने हेतु वर्तमान नगर निगम कार्यालय के स्थल पर बहुमंजिला व्यावसायिक मॉल मार्केट परियोजना विकसित की जा रही है। इस परियोजना के प्रारंभिक तकनीकी चरण के अंतर्गत सॉइल बेयरिंग कैपेसिटी टेस्ट का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसका इतवार को महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। महापौर श्रीमती यादव ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से परीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली और कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा उपायों की विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खंडवा नगर निगम द्वारा प्रस्तावित यह व्यावसायिक मॉल न केवल शहर को आधुनिक व्यावसायिक सुविधाएँ प्रदान करेगा,बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यह नगर के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक परियोजना सिद्ध होगी।
सॉइल बेयरिंग कैपेसिटी टेस्ट के अंतर्गत लगभग 30 फीट गहराई तक बोरिंग कार्य कराया जा रहा है। इस बोरिंग से प्राप्त सॉइल सैंपल का प्रयोगशाला में परीक्षण कर भूमि की वहन क्षमता का निर्धारण किया जाएगा, जिससे परियोजना की नींव एवं संरचना की स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। यह प्रक्रिया किसी भी बड़े निर्माण कार्य का सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी चरण होता है। निरीक्षण के दौरान महापौर अमृता अमर यादव के साथ नगर निगम के कार्यपालनयंत्री राधेश्याम उपाध्याय, पॉलिटेक्निक कॉलेज हरसूद के तकनीकी अधिकारी आर.एस. सिसोदिया,उपयंत्री भरत सूरजाय,मनीष झीलें, एवं समयपाल आरिफ बेग उपस्थित रहे। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को पूर्ण तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि नगर निगम कार्यालय परिसर पर प्रस्तावित यह आधुनिक बहुमंजिला व्यावसायिक मॉल शीघ्र ही निर्माण के अगले चरण में प्रवेश कर सके।उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना खंडवा नगर निगम की विजन योजना के अनुरूप है, जिसके तहत शहर को “सुव्यवस्थित, सशक्त एवं आधुनिक खंडवा” के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस मॉल परियोजना से न केवल शहरवासियों को एक ही परिसर में बहुआयामी सुविधाएँ प्राप्त होंगी, बल्कि नगर निगम के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे आगामी वर्षों में नगरीय सेवाओं के विस्तार में और तेजी आएगी।खंडवा नगर निगम द्वारा इस परियोजना को शहरी विकास के आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा गया है, जो आने वाले समय में खंडवा को प्रदेश के प्रमुख शहरी केंद्रों में अग्रणी स्थान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।










