
रिपोर्टर= भव्य जैन
पेटलावद। झाबुआ महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आज पेटलावद नगर में “हर घर स्वदेशी” अभियान के अंतर्गत स्थानीय व्यापारियों, गृहिणियों और आमजन से भेंट कर उन्हें स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से न केवल स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि देश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। मंत्री ने नगरवासियों से अपील की कि वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को जीवन में उतारें।
नगर के व्यापारियों और गृहिणियों ने भी इस अभियान का स्वागत करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
👉 आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम।
#हरघरस्वदेशी #आत्मनिर्भरभारत #वोकलफॉरलोकल #स्वदेशीअपनाओ #पेटलावद








