
पूरा मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरुखेड़ा का है।
मेरठ में मनचले की सरेआम बाल पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पूरा मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरुखेड़ा का है। जहां मनचले की जमकर पिटाई की गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम अरशद बताया जा रहा है।
आरोपी युवतियों पर अश्लील टिप्पणी कर रहा था।
इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
बाजार में की थी युवतियों से छेड़छाड़
पूरी घटना लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरुखेड़ा की है। यहां रुटीन की चीजों की खरीदारी के लिए एक बाजार है। बाजार में फूलों की दुकानें भी हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम कुछ युवतियां बाजार में सामान लेने आई थीं। अरशद नामक युवक यहां आते-जाते युवतियों को घूर रहा था। उन्हें फब्तियां कस रहा था और छेड़छाड़ कर रहा था।
पब्लिक ने पकड़कर पीटा
युवक की इस हरकत को देखकर आसपास के लोगों में गुस्सा आ गया। लोगों ने उसे पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। उसे बाल पकड़कर हाथों से बुरी तरह पीटा। युवक छोड़ने के लिए कहता रहा लेकिन पब्लिक पीटती रही। तभी कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और वायरल कर दिया। सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को अरेस्ट किया।
लालकुर्ती थाना प्रभारी योगेश चौहान ने बताया कि वीडियो सामने आने और लोगों से शिकायत मिली थी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।











