
थाना किल्लौद द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से किया गया दस्तयाब
अपहरण एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खंडवा, 3 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा नाबालिग बालिकाओ की बरामदगी करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी हरसूद श्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी किल्लौद के नेतृत्व में अपराध क्रमांक 69/25 धारा-137(2),87,64(2)m बीएनएस एवं 5L/6 पक्सो एक्ट की अपह्रता नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 03.04.2025 को फरियादी ने किल्लौद मे रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लडकी दिनांक 2.04.2025 रात्रि 8 बजे बिना बताए घर से कही चली गई है,जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना किल्लौद मे अपराध क्रमांक 69/25 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान संदेही व अपहर्ता की तलाश पतारसी के दौरान तकनीकी सहायता प्राप्त कर एसडीओपी हरसूद श्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा निरीक्षक विजय वर्मा थाना प्रभारी किल्लौद के नेतृत्व मे टीम गठित कर भेजा गया। उक्त टीम द्वारा भीकनगांव के पास से जिला खरगोन से अपह्रता नाबालिक बालिका को आरोपी आकाश पिता सुरेश पवार उम्र 23 वर्ष निवासी जूनापानी थाना किल्लौद के कब्जे से दिनांक 02.09.2025 को बरामद कर दस्तयाब किया गया बाद दस्तयाब बालिका व आरोपी आकाश को हमराह लेकर थाना किल्लौद आए एवं अपह्रता के कथन अनुसार प्रकरण मे धारा-87,64(2)m बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा कर आकास से जुर्म सदर के बारे मे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने से बाद आकाश पिता सुरेश जाति निहाल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जूनापानी थाना किल्लौद को दिनांक 03.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय खण्डवा के समक्ष पेश किया गया जहाँ से जेल वारण्ट प्राप्त होने पर आरोपी आकाश को जिला जेल खण्डवा मे दाखिल किया गया।









