ताज़ा ख़बरें

यातायात टीम द्वारा थाना धनगाँव क्षेत्र में एक्सीडेंट की घटना को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर किया गया कार्य

खास खबर

यातायात टीम द्वारा थाना धनगाँव क्षेत्र में एक्सीडेंट की घटना को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर किया गया कार्य
खंडवा, 03 सितंबर 2025 कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अनुपालन मे गत दिनों थाना धनगाँव अंतर्गत एक्सीडेंट स्पॉट (ब्लैक स्पॉट) पर लोगों की मृत्यु दरों को कम करने के उदेश्य से निरीक्षण किया गया | दिनांक 02.09.25 को पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर मार्गदर्शन मे सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय व निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी यातायात एवं थाना प्रभारी धनगाँव निरीक्षक गंगा प्रसाद वर्मा द्वारा ब्लैक स्पॉट का सूक्ष्मता से अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया एवं सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से विगत वर्ष मे दुर्घटना का आकलन किया गया| इस हेतु सड़क के किनारे चेतावनी चिन्हों और गति सीमा बोर्डों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सुरक्षित ड्राइविंग के नियम समझाए जा रहे हैं। थकान वाले ड्राइवरों को रोकने के लिए ट्रैफिक जांच बढ़ाई गई है। दुर्घटना ग्रस्त इलाकों में यातायात पुलिस की गश्त बढ़ाई जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी कैमरों से नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!