
एस.एन. कॉलेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट सम्बंधी प्रशिक्षण सम्पन्न
खंडवा 29 अगस्त, 2025 – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चलाए जा रहे उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम अंतर्गत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की खंडवा शाखा के द्वारा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं सीपीआर की ट्रेनिंग प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजुल सोनी, एम.डी. मेडिसिन, डॉ. सिद्धार्थ श्रीमाली, डॉ. गरिमा अग्रवाल, डॉ. समिता दवे सहित विभिन्न चिकित्सक मौजूद थे।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर्स ने विद्यार्थियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं सीपीआर के महत्व के बारे में बताया। डॉक्टर्स ने विद्यार्थियों को समझाया कि जब हम अपने आसपास किसी को अचानक गिरते हुए देखते हैं, तो हमें सबसे पहले उसकी पल्स चेक करना चाहिए कि वह होश में है या नहीं? उसके बाद यदि हमें लगता है कि हम इसको सीपीआर देना है तो हम तुरंत उसे सपाट जगह पर लिटाकर दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे में फिंगर लॉक करके छाती के मध्य भाग को दोनों हाथों को सीधे करके कम से कम 30 टाइम्स और उसके कुल फाइव रिपीटेशन देकर उसे कार्य को करना चाहिए। उन्होंने डमी बॉडी पर सीपीआर देकर विद्यार्थियों को बताया। साथ ही कुछ विद्यार्थियों को आमंत्रित कर उन्हें भी सीपीआर देने को कहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. अविनाश दुबे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. सुनील गोयल, डॉ .टी.आर. ब्राह्मणे, डॉ. महेश भाबोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ डॉ. कुलदीप सिंह खरे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन उमंग नोडल प्रभारी श्री अमित कुमार अब्राहम ने किया।











