खण्डवा पुलिस के तत्वाधान में नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरुरी” कार्यक्रम की होगी शुरुआत।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक खण्डवा द्वारा हॉली स्प्रिट स्कूल में नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान का किया जाएगा शुभारंभ।
खण्डवा, 14 जुलाई 2025,मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थो के बढ़ते उपयोग ने समाज के लिए एक गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा है यह प्रवृत्ति न केलव शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है, बल्कि अपराधों को भी बढावा देती है। इस समस्या से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी जन-जागरुकता अभियान दिनांक 15.07.2025 से 30.07.2025 तक “नशे से दूरी है जरुरी” विशेष अभियान के रुप में चलाया जा रहा है।
नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान के तहत दिनांक 15.07.2025 को जिला स्तर पर हॉली स्प्रिट स्कूल खण्डवा में कलेक्टर खण्डवा श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में एक वृहद कार्यक्रम “नशे से दूरी है जरुरी” के रुप में सुबह 11:30 बजे शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, आर.टी.ओ.विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग तथा गैर-सरकारी संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी व स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। जन-जागरुकता अभियान के तहत दिनांक 15.07.2025 से 30.07.2025 तक “नशे से दूरी है जरुरी” विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम कर प्रतिदिन जिलें में सभी विभागों द्वारा युवाओं को जागरुक किया जाएगा।
2,550 1 minute read









