ताज़ा ख़बरें

वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा लगाया गया हरियाली राखी मेला संपन्न,

80 से ज्यादा स्टालों पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर करी राखी त्यौहार की खरीदी,

वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा लगाया गया हरियाली राखी मेला संपन्न,

80 से ज्यादा स्टालों पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर करी राखी त्यौहार की खरीदी,

खंडवा।। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उपदेश को लेकर वैश्य महासम्मेलन महिला जिला इकाई खंडवा द्वारा हरियाली राखी महोत्सव मेले का आयोजन गुरुवार को घंटाघर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया किया गया। जिसमें खंडवा एवं अन्य शहरों से आई हुई महिलाओं ने लगभग 80 स्टाल लगाएं। वैश्य महासम्मेलन के प्रचार मंत्री सुनील जैन नारायण बाहेती ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा आयोजित राखी मेले में रायपुर,हैदराबाद, छिंदवाड़ा, आगरा, जलगांव, सनावद, बड़वाह, इंदौर और खंडवा की महिलाओं ने आयोजित मेले में राखी त्यौहार को देखते हुए लेडीज ड्रेस,सूट, साड़ियां, अलग-अलग प्रकार की राखीया, फैंसी बैग, ज्वेलरी, और खाने के व्यंजन के स्टाल लगाए गए थे। आयोजित मेले में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अमृता अमर यादव ने उपस्थित होकर दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने कहा कि केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके माध्यम से समान भागीदारी में महिलाएं भी अब शामिल हो रही है। इसी के अनुरूप वेश्य महासम्मेलन की महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष राखी मेले का जो आयोजन किया जाता है उसमें भी बड़ी संख्या में मातृ शक्ति अलग-अलग वस्तुओं के स्टाल लगाकर स्वरोजगार के माध्यम से अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास करती है। शालिनी अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं यह मेला हर वर्ष की तरह सफल रहा हजारों की संख्या में महिलाओं ने मेले में उपस्थित होकर खरीदी की। आयोजित मेले में मनोरंजन के लिए तंबोला के साथ ही लकी ड्रा भी खोले गए जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। शैलेश अग्रवाल ने बताया कि आयोजित हरियाली राखी मेले में मुख्य अतिथि महापौर अमृता अमर यादव के साथ ही उप पुलिस अधीक्षक श्री तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री बारंगे , वैश्य महासम्मेलन के अखिलेश गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रवाल, राकेश पालीवाल, दीपक पालीवाल, सुनील जैन, नारायण बाहेती,शैलेश अग्रवाल, संजय तापड़िया, अभिषेक अग्रवाल देवेंद्र जैन के साथ ही महिला इकाई की शालिनी अग्रवाल मनीषा नागोरी निशा अग्रवाल सीमा गुप्ता प्रीति अग्रवाल गरिमा गोयल सोनाली नागौरी ज्योति अग्रवाल प्रिया पटेल, निशा खंडेलवाल,निशा गुप्ता, खुशबू, मोनिका अग्रवाल मेले में उपस्थित रही। कार्यक्रम में विशेष सहयोग बंटी अग्रवाल,आशुतोष अग्रवाल, प्रदुमन, प्रमिला तोमर, शौर्या जैन, रिया चौहान का रहा। मेले में सहयोग के लिए वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई की शालिनी अग्रवाल, निशा अग्रवाल सहित महिला मंडल ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!