ताज़ा ख़बरें

पानी को बचाने का संदेश देने के लिए विधायक ने अपने निवास पर लगवाया वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,

खास खबर

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

पानी को बचाने का संदेश देने के लिए विधायक ने अपने निवास पर लगवाया वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,

जल ही जीवन है इसे व्यर्थ ना बहने दें इसका संरक्षण करें ,,विधायक कंचन तनवे,,

खंडवा । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण सर्वर्धन योजना के माध्यम से पानी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सरकार का ही नहीं हम सबका है। हम भी इसमें सहभागी बने। अपने घरों का पानी घर पर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाकर बचाए अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने जल संरक्षण का संदेश आमजन को देने के लिए अपने निवास पर शुक्रवार को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाया। इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने सभी देश एवं जिले वासियों से भी जल संरक्षण के लिए जल की एक बूंद को बचाने के लिए अपने-अपने घरों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल को यूं ही व्यर्थ न बहने दे, अपने घर की छतो का पानी घर आंगन में नीचे गड्ढा खोदकर उसमें समाहित करें ताकि जल की निरंतरता बनी रहे, पर्यावरण सुरक्षित रहे, और हमारा शहर हरा भरा रहे। जल संरक्षण के अभियान में सभी के सहयोग से हमारा जिला प्रथम स्थान पर आया है इसके लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे के साथ विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव, सुनील जैन, पार्षद राम सिंह रावत, नानूराम मांडले, विवेक सारसर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!