
*रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़ ने जिला चिकित्सालय के सहयोग से लगाया रक्तदान शिविर*
*रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़ के रक्तदान शिविर में हुआ 35 यूनिट रक्तदान*

खण्डवा।जिला चिकित्सालय खंडवा के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़ द्वारा नवकार नगर खंडवा स्थित गुरुकुल जिम पर जिला चिकित्सालय खंडवा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रक्तदान अभियान का यह दूसरा शिविर बुधवार प्रातः ,8 बजे से प्रारम्भ हुआ ।शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल द्वारा किया गया ।डॉ कौशल ने बताया कि ब्लड बैंक में प्रतिदिन लगभग 60 यूनिट ब्लड की आवश्यकता होती है ।अभी रक्तदान में कमी आई है ।इसलिए रक्तदान को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है ।
रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ के अध्यक्ष सुशील मंडलोई, सचिव अतुल अत्रिवाल , कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सुभाष मेहता ,सुनील बंसल गोविंद शर्मा ,पंकज शर्मा,सुनील जैन,मनोज मित्तल, दिलीप पटोदी ,आयुष पटोदी ,अमीन खान ,अनूप हिंदुजा ,लोकेश झंवर , पूजा रायकवार ,सावन रावत, संदीप यादव , डॉ हरीश यादव ने डॉक्टर्स के साथ मिलकर स्टेडियम में आए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और रक्तदान का महत्व समझाया। शिविर में 35 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में युवतियों ने भी रक्तदान के महत्व को समझते हुए बड़ चड़ कर रक्तदान किया ।शिविर में दयाराम पटेल, प्रमोद पटेल ,केशव झंवर का विशेष सहयोग रहा ।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ अनिरुद्ध कौशल ,डॉ राधेश्याम पटेल और डॉ कोमल हिंदुजा का सम्मान किया गया ।
लोकेश झंवर ने कहकि रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़ आगे भी जिला अस्पताल के सहयोग से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहेगा।समाजसेवी नारायण बाहेती व सुनील जैन ने रक्तदान को महादान बताते हुए रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़ के रक्तदान के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की।













