
कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा देश को जबरजस्ती थोपे गये आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूरे होनें पर भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का प्रारंभ भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम् पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्जवलन से हुआ।
सेमिनार को शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश नामदेव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल, बेटी पढ़ाओं,बेटी बचाओं के जिला संयोजक मथुरा सोनी ने संबोधित किया। सेमिनार में वक्ताओं ने कहा की 5 जून 1975 को भारत में आपातकाल की घोषणा की गई थी, जो 21 मार्च 1977 तक लागू रही। इस दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं का निलंबन, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी, मीडिया पर प्रतिबंध और न्यायपालिका की शक्तियों में कटौती जैसे कदम उठाए गए थे। आंतरिक और बाहरी खतरों का हवाला देते हुए आपातकाल की घोषणा की गई थी।नागरिक स्वतंत्रताओं का निलंबन कर मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था।विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की गई जिसमें जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।मीडिया पर प्रतिबंध लगाते हुये प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।कांग्रेस संविधान बचानें की बात करती है जबकि संविधान की हत्या हमेशा कांग्रेस सरकारों द्वारा की गई। सेमिनार की प्रस्तावना कार्यक्रम के संयोजक ओंकार सिंह ओट्टी ने रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी ने एवम् आभार प्रदर्शन ने जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने किया।
इस सेमिनार में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा,उपाध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, पेंड्रा उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, कुबेर सिंह सर्राटी, तापस शर्मा, दयाचंद पोर्ते, दिनेश मरावी, राजेशनन्दिनी सिंह, पवन पैकरा, भँवर सिंग गोवाश, रमेश तिवारी,राजकुमार रोहणी, अजय रजक, अजय तिवारी, राजकुमार पुरी, हेमचंद्र मरावी, कमलेश यादव, ज्ञानेंद्र उपाध्याय,कुलदीप सिंह धीरज,छोटेलाल सोनी, लुशनसिंग राठौर, मनीष श्रीवास, संतोष अग्रवाल, रानु नामदेव, राखी गहलोत, सरिता राठौर, रमा राठौर, कंचन सिंह, उमा कोशले,दुर्गी कोल, गंगोत्री राठौर,निर्माण जायसवाल, विनय सूर्यवानी, हेमराज राठौर, विष्णु चौरसिया, धीरज राठौर, अरुण तिवारी, घनश्याम राठौर, शिव शर्मा, भूधर सोनी, सिद्धार्थ दुबे, रूपेन्द्र वैष्णव, अजय राय, गोलू राठौर, लिमेशवर कुशवाहा,हुकुम यादव, पंकज श्रीवास्तव,भावेश केशरवानी, आदित्य गुप्ता, अशोक पेंद्रो, मानसिंग राठौर,मोहन प्रजापति,अमन दुबे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित थे।