
दलसिंहसराय में बलान नदी उड़ाहीकरण कार्य का जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कराया कार्यारम्भ
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के गोला घाट बाबा द्रवेशनाथ मंदिर परिसर में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बलान नदी (78.70 किमी) एवं जमुआरी नदी (54.06 किमी) के उड़ाहीकरण कार्य का कार्यारम्भ नारियल फोड़ कर किया, साथ ही कार्य में लगे जेसीबी वाहनों को हरी झंडी दिखाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित माँग बलान नदी के उड़ाहीकरण को मुख्यमंत्री ने पूरा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों द्वारा मुझे भी कहा जा रहा था। बलान नदी के प्रभाव को मैंने बचपन से देखा है। भले ही मेरा क्षेत्र सरायरंजन हो, लेकिन दलसिंहसराय ने मुझे राजनीति का क ख ग सिखाया। मंत्री श्री चौधरी ने इस दौरान दलसिंहसराय में विधायक रहते हुए अपने द्वारा किए गये विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व मे शक्तिशाली बन चुका है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है जिसे देखने और समझने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विकास समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार सुरेका ने किया। कार्यक्रम को जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जदयू नगर अध्यक्ष सुनील कुमार बमबम ने किया। मौके पर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता नवल किशोर भारती, अधीक्षण अभियंता गणेश प्रसाद सिंह, कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार, जिला पार्षद सह भावी उम्मीदवार सुनीता शर्मा, प्रखण्ड बीस सूत्री सह नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष गीता साह, नवल कुमार चौधरी, सत्यनारायण सिंह, नीलम देवी, नागेंद्र नाथ चौधरी, सतवंत कुमार चौधरी, विनोद समीर, प्रो अमरेश महतो, विनय झा, अनिल सिंह, मनीष बरनवाल, शम्भू प्रसाद साह, डॉ अरविंद ज्योति, अमित अभिषेक, मो सुलेमान आदि मौजूद थे।