ताज़ा ख़बरें

*महाकाल के भक्तों को ठगने वाली वेबसाईट पर उज्जैन पुलिस ने की सर्जिकल स्ट्राइक

*महाकाल के भक्तों को ठगने वाली वेबसाईट पर उज्जैन पुलिस ने की सर्जिकल स्ट्राइक*

 

श्रद्धालुओं से ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम में उज्जैन पुलिस को मिली सफलता

 

IT सेल और महाकाल थाना की संयुक्त कार्रवाई

 

🎯 सूरज मेहता न्यूज चैनल

 

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में देशभर से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन हेतु आते हैं। इसी आस्था और श्रद्धा का दुरुपयोग करते हुए कुछ साइबर अपराधियों द्वारा ‘श्री महाकालेश्वर भक्त निवास’ के नाम से फर्जी वेबसाइटें बनाकर ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर ठगी की जा रही थी।

 

CSP कोतवाली और महाकाल थाना को इस संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इनमें बताया गया कि श्रद्धालुओं से एडवांस बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन भुगतान लेकर उन्हें नकली बुकिंग दी जाती थी। जब वे उज्जैन पहुंचते, तो पता चलता कि बुकिंग फर्जी है।

 

*इन फर्जी वेबसाइट्स के ज़रिए की जा रही थी धोखाधड़ी:*

• https://shrimahakaleshwarbhaktaniwasonline.com/

• https://shrimahakaleshwarbhaktaniwas.in/

• https://shrimahakaleshwarbhaktaniwasuj81.godaddysites.com/

• https://shrimahakaleswarbhaktanivas.co.in/

• https://shrimahakaleshwarbhaktaniwaas.com/

• https://shrimahakaleshwarbaktaniwas.com/

• https://mahakaleshwarbhaktaniiwas.com/

 

*पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देश पर त्वरित और सख्त कार्रवाई:*

 

उक्त सभी फर्जी वेबसाइटों के विरुद्ध कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उज्जैन के प्रत्यक्ष निर्देशन में की गई। उनके मार्गदर्शन में CSP कोतवाली, महाकाल थाना एवं उज्जैन IT सेल की संयुक्त टीम ने तत्परता से तकनीकी जानकारी जुटाकर इन वेबसाइटों की होस्टिंग, डोमेन रजिस्ट्रेशन और ब्राउज़र गतिविधियों पर निगरानी रखी।

 

साक्ष्यों की पुष्टि होने के पश्चात संबंधित डोमेन रजिस्ट्रार से संपर्क कर इन सभी फर्जी वेबसाइटों को बंद कराया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी स्तर पर डिटेल ट्रैकिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया कि ऐसी फर्जी साइटें दोबारा सक्रिय न हो सकें।

 

भविष्य में सख्त निगरानी और जनजागरूकता अभियान की घोषणा

उज्जैन पुलिस ने यह भी घोषणा की है कि भविष्य में इस प्रकार के साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और आमजन को सतर्क व जागरूक करने हेतु विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

 

*श्रद्धालुओं से उज्जैन पुलिस की अपील:*

 

• श्री महाकालेश्वर मंदिर या भक्त निवास की बुकिंग केवल मंदिर समिति की अधिकारिक वेबसाइट अथवा सरकारी अनुमोदित पोर्टल्स से ही करें।

• किसी अनजान वेबसाइट पर भुगतान करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।

• किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वेबसाइट की जानकारी तुरंत महाकाल थाना उज्जैन या साइबर सेल को दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!