ताज़ा ख़बरें

 मंदसौर के पिपलिया मंडी में हनी ट्रैप का एक अजब गजब मामला सामने आया है जहां पति-पत्नी दोनों मिलकर लोगों को शिकार बनाते और ब्लैकमेलिंग कर रुपए लेते थे

मंदसौर के पिपलिया मंडी में हनी ट्रैप का एक अजब गजब मामला सामने आया है जहां पति-पत्नी दोनों मिलकर लोगों को शिकार बनाते और ब्लैकमेलिंग कर रुपए लेते थे मूल रूप से #देवास के रहने वाले रंजू तिवारी (32) और उसके पति हरीश पिता दुर्गाशंकर तिवारी (35) ने इस तरह 15 लोगों को अपने जाल में फंसा कर 10 लाख रुपए ऐंठ लिए एक कांस्टेबल को जब शिकार बनाया और उससे भी पैसे वसूल लिए तो इनकी करतूत की पोल खुली।

 

रंजू तिवारी परिचितों को घर बुलाती उनसे नजदीकियां बढ़ाती और फिर चुपके से वीडियो बना लेती वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता और डरा चमकाकर पति-पत्नी दोनों मिलकर पैसे लूटते थे ।

पुलिसकर्मी, चाट वाले, सपेरे, व्यापारी, किसान सभी लोगों को इन्होंने अपना शिकार बनाया और करीब 15 लाख रुपए इन लोगों ने ब्लैकमेलिंग कर ले लिए, पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है चार लोगों ने अभी तक इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है । इनके मोबाइल से कई वीडियो मिले है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!