
*नाले के गंदे पानी की निकासी के लिए अस्पताल संचालक द्वारा कराया जा रहा कार्य निगरानी में जारी*
दिनांक 09/06/2025 को नगर निगम को प्राप्त शिकायत के अनुसार अस्पताल संचालक के प्लाट पर निर्माण कार्य के दौरान नाले की तरफ की दीवार क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नाले का गंदा पानी उसके प्लाट में भर रहा था। इस कारण निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।
नगर निगम द्वारा प्राप्त शिकायत पर उपयंत्री श्री भरत सुरजाये ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में यह पाया गया कि संबंधित अस्पताल संचालक द्वारा विधिवत भवन निर्माण अनुमति प्राप्त कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नाले के गंदे पानी की निकासी तथा निर्माण कार्य को बाधा रहित बनाए रखने के लिए अस्पताल संचालक द्वारा स्वयं की क्षतिग्रस्त दीवार को तोड़कर नई रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया जा रहा है।
इसके अलावा गंदे पानी को प्लाट में आने से रोकने के लिए नाले में अस्थायी रूप से पाइप डाले गए थे। फिलहाल रिटेनिंग वॉल का कार्य प्रगतिरत है एवं लगभग पूर्णता की स्थिति में है , तथा कार्य पूर्ण होते ही अस्पताल संचालक द्वारा स्वयं ही नाले से पाइप हटाया जा रहा है।
नगर निगम की निगरानी में यह कार्य कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की जनसमस्या उत्पन्न न हो तथा नगर निगम की स्वच्छता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।













