ताज़ा ख़बरें

ओंकारेश्वर में विभिन्न श्रध्दालुओं ने किये ऑनलाइन दर्शन एवं पूजन

कलेक्टर श्री गुप्ता को ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था के लिए किया धन्यवाद

ओंकारेश्वर में विभिन्न श्रध्दालुओं ने किये ऑनलाइन दर्शन एवं पूजन
कलेक्टर श्री गुप्ता को ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था के लिए किया धन्यवाद
खंडवा  –
 श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु वर्ष 2016 से ऑनलाइन अभिषेक एवं पूजन हेतु वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग सुविधा प्रारम्भ की गयी थी, जिसका उद्देश्य सनातन धर्म की परम्परा को ध्यान में रखकर विधि विधान से पूजा पाठ करवा कर श्रद्धालुओं को धर्म के प्रति अवगत कराना एवं सनातन धर्म के धार्मिक संस्कारों से जोड़कर अपनी वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी को अवगत कराना था। इस ऑनलाइन सुविधा से अनेक श्रद्धालुओं ने लाभ प्राप्त किया। एस.डी.एम. पुनासा श्री शिवम प्रजापति द्वारा बताया गया कि वर्तमान में इस सुविधा का विस्तार कर अन्य पूजाओं को भी शामिल किया गया है। जिसमें जलाभिषेक, नवग्रह शान्ति, लघुरुद्राभिषेक, पार्थेश्वर पूजा, कालसर्प दोष पूजा, महामृत्युंजय जाप, माँ नर्मदा आरती पूजन, सोमवार सवारी आदि अन्य पूजाएँ शामिल की गई हैं। इस व्यवस्था से श्रद्धालु घर बैठे अपनी पूजा संपन्न करवा सकते हैं। श्रद्धालु द्वारा बुकिंग करने पर ट्रस्ट द्वारा एक दिन पूर्व सारी जानकारी देकर सहयोग किया जाता है एवं ट्रस्ट के विद्वान पंडितगण द्वारा पूजन कार्य संम्पन्न कराये जाते हैं। श्रद्धालु की संतुष्टि का पूरा ध्यान रखा जाता है।
श्री पंकज निवासी मुंबई, अदिति साहनी निवासी मुंबई तथा श्री पदम प्रसाद निवासी कर्नाटक द्वारा ओंकारेश्वर में ऑनलाइन जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई और बताया कि वे ऑनलाइन जलाभिषेक एवं पूजा से पूरी तरह संतुष्ट हैं और प्रशासन द्वारा की गई इस व्यवस्था की प्रशंसा की। एक अन्य श्रध्दालु श्री अमितेश शर्मा द्वारा ऑनलाईन पंचामृत पूजा कराई गई और इस व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा कलेक्टर श्री गुप्ता को धन्यवाद दिया गया। श्री सुशील राठी निवासी बैंगलोर द्वारा ऑनलाइन ज्योतिर्लिंग दर्शन किये गये तथा उनके द्वारा ऑनलाईन पूजन की प्रशंसा की गई और बताया गया कि वे इस व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट हैं। श्री सूर्यनारायण निवासी मुंबई ने भी ऑनलाइन दर्शन, पूजा एवं जलाभिषेक की प्रशंसा की। श्रीमति कमल गुप्ता निवासी बदायूं, उ.प्र. द्वारा ऑनलाइन दर्शन एवं महामृत्युंजय जाप किया गया तथा उनके द्वारा बताया गया कि वे इस व्यवस्था से बहुत प्रसन्न हैं। श्री विकास विश्वास निवासी कलकत्ता द्वारा ओंकारेश्वर में ऑनलाइन पार्थेश्वर पूजा करायी गई तथा बताया कि वे इस ऑनलाइन पूजा से पूरी तरह संतुष्ट और प्रसन्न हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!