प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 13 मई को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूर्वा मण्डलोई ने अन्य अधिकारियों के साथ आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 69 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे।
जनसुनवाई में नगरपालिका खरगोन के पार्षद श्री रियाजुद्दीन शेख शिकायत लेकर आये थे कि वार्ड नंबर 12 के विभिन्न विकास कार्यों की प्रशासकीय व तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद भी नगरपालिका द्वारा कार्याें के टेण्डर नहीं लगाएं जा रहे हैं। इसके कारण उनके वार्ड के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी खरगोन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। वार्ड नंबर 30 संजय नगर खरगोन के मोहम्मद शेख शिकायत लेकर आये थे कि उनके राशन कार्ड में कुल 07 सदस्य है। जिनका नाम खाद्यान्न पर्ची में जुड़ा हुआ है लेकिन उन्हें केवल 01 व्यक्ति का अनाज मिल रहा है और शेष 06 सदस्यों का अनाज नहीं मिल रहा है। इस प्रकरण में जिला आपूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है।
भगवानपुरा तहसील के ग्राम मोमदिया की चंपा बाई शिकायत लेकर आयी थी कि ग्राम मोमदिया में उसके पति काशीराम के नाम से कृषि भूमि है। लेकिन इस भूमि पर उसके जेठ भावसिंग व शोभाराम ने अवैध कब्जा कर लिया है और उसे खेती नहीं करने दे रहे हैं। अतः उसे अपने पति के नाम की कृषि भूमि पर कब्जा दिलाया जाए। इस प्रकरण में भगवानपुरा तहसीलदार को कार्यवाही करने कहा गया है। बड़वाह तहसील के ग्राम सुरपाला निवासी धर्मेन्द्र वर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग लेकर आये थे। आवास की सूची में उसका नाम आया था लेकिन उसके खाते में किस्त की राशि नहीं आयी है। सरपंच और सचिव से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इस प्रकरण में जिला पंचायत की आवास शाखा को कार्यवाही करने कहा गया है।
भगवानपुरा तहसील के ग्राम धुलकोट का भगवान अटादे खाद्यान्न पर्ची नहीं मिलने के कारण अनाज नहीं मिलने की शिकायत लेकर आया था। उसका कहना था कि उसे 05 माह से राशन नहीं मिल रहा है। इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। कसरावद तहसील के ग्राम जलज्योति का नवलसिंह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग लेकर आया था। उसका कहना था कि गरीब आदिवासी होने के बाद भी उसे अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। पंचायत के सचिव द्वारा पिछले 08 माह से उसका राशन भी बंद करा दिया गया है। अतः उसे आवास योजना का लाभ दिलाने के साथ ही राशन भी दिलाया जाए। इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी एवं जनपद पंचायत कसरावद को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है।
अधिक मास पर धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन ने धार्मिक महोत्सव मनाया
17 hours ago
कथा समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण-सुदामा प्रसंग सुनकर भावुक हुए भक्त
17 hours ago
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित
17 hours ago
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: किसी भी राज्य का पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल तकनीशियन, फिजिथरेपिस्ट अब छत्तीसगढ़ मे बगैर पंजीयन के कर सकेंगे प्रैक्टिस…..
17 hours ago
25% तक सस्ते हुए ट्रेन टिकट, भोपाल से ‘1200 रुपए’ तक सस्ती होगी टिकट !
17 hours ago
भोपाल में जल्द बंद होंगे गैस सिलेंडर, जो नहीं लेना चाहते PNG कनेक्शन उनका क्या? पढ़ें पूरी खबर
21 hours ago
जन्मदिन नहीं. नवाचार के माध्यम से सेवा का संकल्प,
22 hours ago
विधवा महिला किसान के समर्थन में कांग्रेस का धरना, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान
22 hours ago
किशोर दा के माता-पिता की याद में बनाएं गौरीकुंज का जीर्णोद्धार के बाद भी नाम गौरी कुंज ही रहेगा- किशोर प्रेरणा मंच
23 hours ago
*सांसद के नाम रेलवे सहित शहर की अन्य मांगों के पत्र सौंपे*