ताज़ा ख़बरें

खालवा के ग्राम अंबाडा निवासी 10 माह की मीनाक्षी को पोषण पुनर्वास केंद्र से मिली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

खास खबर

खालवा के ग्राम अंबाडा निवासी 10 माह की मीनाक्षी को पोषण पुनर्वास केंद्र से मिली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

खण्डवा//विकासखंड खालवा के ग्राम अंबाडा निवासी मीनाक्षी पिता दिनेश उम्र 10 माह को कुपोषण, उल्टी दस्त, सूजन होने पर एन.आर.सी. खालवा में भर्ती किया गया था जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उनके माता पिता श्री दादाजी धूनीवाले वाले जिला चिकित्सालय खंडवा में लेकर आए थे। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ हेमंत गर्ग द्वारा मीनाक्षी को पोषण पुनर्वास केंद्र में 16 अप्रैल को भर्ती कर 14 दिन तक मापदंडों के अनुरूप उपचार किया। जिसकी वजह से प्रतिदिन वजन में वृद्धि एवं स्वास्थ्य में सुधार हुआ। डॉ. गर्ग द्वारा बताया गया कि मीनाक्षी को भर्ती किया था उस समय वजन 5 किलो 800 ग्राम एवं एम.यू.ए.सी.नाप 10.5 सेंटीमीटर था और सूजन के अलावा गंभीर कुपोषित और उल्टी दस्त के कारण हालत नाजुक थी । उन्होंने बताया कि सबसे पहले उल्टी दस्त को ठीक किया।उसके पश्चात प्रोटोकॉल के अनुसार देखभाल एवं उपचार दिया जिसकी वजह से स्वास्थ्य में सुधार व वजन में वृद्धि हुई, वजन बढ़कर 6 किलो 570 ग्राम एवं एम.यू.ए.सी. नाप 11 सेंटीमीटर होने एवं बच्चा स्वस्थ होने पर 29 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया। पोषण पुनर्वास केंद्र की पोषक प्रशिक्षक शबनम खान, नर्सिंग ऑफिसर रीता पाटील एवं किरण अहिरवार ने मीनाक्षी की माता को बताया कि स्वयं भी पौष्टिक भोजन करें एवं बच्चे को कब और कितना आहार देना है आदि के बारे में बताया। साथ ही स्वच्छता एवं आहार के लिए भी प्रेरित किया गया तथा घर में उपलब्ध खाद्य सामग्री से ज्यादा से ज्यादा पोषण आहार दिया जा सकता है, यह जानकारी देते हुए 15 दिवस के अंतराल से फॉलोअप करने के लिए बुलाया। बच्चे के माता पिता द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जब बच्चे को यहां पर भर्ती किया था तब हालत बहुत गंभीर थी परंतु डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ द्वारा समय पर इलाज एवं अच्छी देखभाल की वजह से बच्चा स्वस्थ हो गया। हमें यहां पर दवाइयाँ,भोजन के साथ-साथ अन्य सभी सुविधाएं निशुल्क प्राप्त हुई है, इसके लिए उन्होंने पुनः सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!