
#सफलता_की_कहानी
स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की मदद से अरुण बना आत्मनिर्भर , अरुण ने स्थापित किया स्वयं का रोजगार
—
खण्डवा//यह कहानी ग्राम खुटफल में रहने वाले अरूण सिहौरे की है। अरूण एक साधारण परिवार से है, वह हमेशा अपने माता पिता को एक खुशहाल जीवन देना चाहता था जिसके लिए उसे मेहनत करके कुछ मुकाम हासिल करने की ठानी। अरूण ने बताया कि फिर उसे अपने एक दोस्त से स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के बारे में जानकारी मिली और उसने तुरंत ही बैंक ऑफ़ इंडिया खंडवा द्वारा संचालित स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संपर्क कर मोबाईल रिपेरिंग के प्रशिक्षण हेतु आवेदन किया और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद खुद का व्यवसाय शुरू किया।
अरुण ने अपनी जमा पूंजी से 80 हजार रुपये का निवेश कर खुटफल में अपने घर के पास ही मोबाईल रिपेरिंग की दुकान खोलकर काम आरंभ किया और अच्छी आमदनी प्रति महीने कमाने लगा। अरुण बताता है कि आज उसकी महीने की लगभग 10 से 15 हजार रूपये तक की कमाई होने लगी है, और वह अब आत्मनिर्भर हो गया है। अब वह अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयास कर रहे है जिससे की उसकी आमदनी बढ़ेगी।अरूण की कहानी हमें यह सिखाती है कि चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हों, तो कोई भी सपना असंभव नहीं है। उसने अपनी सफलता एवं समृधि में अहम भूमिका निभाने के लिए आर सेटी खंडवा का धन्यवाद किया।









