
जल गंगा संवर्धन चौपाल एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोज
डिंडौरी : 28 अप्रैल, 2025
गोपालपुर के ग्राम लालपुर सानी ग्वारी नाला में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक चौपाल एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों के साथ बैठक कर जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा की गई। नवांकुर संस्था, परिवर्तन समग्र ग्रामीण विकास संस्थान समिति और लालपुर सानी के सदस्य श्री भुवन सिंह मरावी (अध्यक्ष), श्री सम्मेलाल लाल मरावी (सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि कैसे जल स्रोतों को संरक्षित करके गांव को समृद्ध बनाया जा सकता है, ताकि भविष्य में जल संकट से बचा जा सके। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जैसे हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं, वैसे ही हमें अपने गांव के जल स्रोतों और पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों और नवांकुर संस्था के सदस्यों ने ग्वारी नाला की सफाई की, और कुल 28 बोरियों का बोरी बंधान कार्य किया। यह श्रमदान लगभग चार घंटे तक चला। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री सम्मेलाल लाल मरावी, सदस्य श्री भुवन सिंह मरावी, पतिराम मरावी, महेन्द्र सिंह आर्मो और छात्र संतोष सिंह मरावी समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।