ताज़ा ख़बरें

श्रमिक संगठन केवल संगठन नही है बल्कि यह हमारा परिवार है, ,,प्रवीण शर्मा,,

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

श्रमिक संगठन केवल संगठन नही है बल्कि यह हमारा परिवार है, ,,प्रवीण शर्मा,,

एनएचडीसी कर्मचारी संघ की आमसभा संपन्न,

खंडवा, ओंकारेश्वर।। ओएसपी एनएचडीसी कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ द्वारा आम सभा का आयोजन 15 अप्रैल फील्ड हॉस्टल क्रमांक-2, ओंकारेश्वर पावर स्टेशन ओएसपी एनएचडीसी कर्मचारी संघ द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पावर स्टेशन के नियमित एवं कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सभा में विशेष रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिला इकाई खण्डवा के अध्यक्ष राजीव मालवीय तथा, जिला मंत्री प्रवीण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उ‌द्बोधन में संगठन की एकजुटता, श्रमिक हितों की रक्षा तथा कर्मचारियों के अधिकारों के लिए सतत संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया साथ ही वसुधैव कुटुंबकम की आवश्यकता जताई और बताया कि श्रमिक संगठन केवल संगठन नही है बल्कि यह हमारा परिवार है, हम एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते है। आम सभा में कर्मचारियों से उनकी समस्याएं एवं मांगें सीधे तौर पर सुनी गईं, तथा संघ के महामंत्री राधेश्याम वर्मा द्वारा विगत एक वर्ष में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संघ ने संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारियों की सुरक्षा, अधिकारों और कल्याण के प्रति अपनीप्रतिबद्धता दोहराई।
उक्त आमसभा में संघ के अध्यक्ष, प्रमोद कुमार सिंह द्वारा अध्यक्षीय उ‌द्बोधन दिया गया जिसमें बताया गया कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बडा केन्द्रिय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक श्री दत्तोपन्त ठेंगडी जी द्वारा 23 जुलाई 1955 को की गई थी। भारतीय मजदूर संघ स्थापना के समय से ही राष्ट्रहित, उघोगहित, के बाद श्रमिकहित की बात करने वाला संगठन है। भारतीय मजदूर संघ स्थापना के समय से आज तक इन्हीं विचारों के साथ आगे बढ रहा है अन्त में अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर एनएचपीसी महासंघ के उपाध्यक्ष राकेश गडेवाल, एनएचपीसी महासंघ के उप. महामंत्री श्री सतीश कुमार एवं संघ के माखनलाल मसकोले कोषाध्यक्ष, विनोद सेन सचिव,, विपिन कुमार संगठन मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी उपलब्ध रहे। सभा का संचालन सुरेश पटेल द्वारा किया गया। आमसभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा यह कर्मचारियों की भागीदारी और जागरूकता के लिहाज़ से अत्यंत सफल रही

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!